बुलंदशहर, मार्च 17 -- बुलंदशहर। नगर क्षेत्र में व्यापारी नेता के कपड़ा शोरूम में हुई लाखों की चोरी के मामले में नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। गौरतलब है कि मोहल्ला देवीपुरा प्रथम निवासी पंकज अग्रवाल का गर्ग अस्पताल के पास कपड़े का शोरूम है। रविवार रात चोरों ने छत के रास्ते लोहे का गेट तोड़कर शोरूम में प्रवेश किया था। सोमवार सुबह जब पीड़ित शोरूम पहुंचे तो वहां सामान बिखरा मिला और गल्ले से लाखों की नकदी व कीमती कपड़े गायब थे। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। घटना के बाद से ही स्थानीय व्यापारियों में रोष है। व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने और चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी। सीओ सिटी ने बताया कि म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.