बुलंदशहर, अप्रैल 14 -- बुलंदशहर। नोएडा में हुए श्रमिकों के हिंसक प्रदर्शन की तपिश सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र तक भी पहुंच रही है। यहां स्थित वीलाइन कंपनी में मंगलवार सुबह एक बार फिर श्रमिकों का गुस्सा फूट पड़ा। मानदेय बढ़ाने व अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर मजदूरों ने कंपनी गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया और काम पूरी तरह ठप कर दिया। श्रमिकों ने ठेकेदारों पर शोषण के गंभीर आरोप लगाए। प्रदर्शन कर रहे मजदूरों का कहना है कि उनसे लंबे समय से कम मानदेय पर काम कराया जा रहा है, जबकि उन्हें मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं कराई जा रहीं। कई बार मांग उठाने के बावजूद प्रबंधन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। यह भी पढ़ें- मानदेय को लेकर औद्योगिक क्षेत्र की कंपनी में श्रमिकों का प्रदर्शन सूचना मिलते ही एसडीएम दीपक कुमार पाल और सीओ भास्कर कुमार मिश्रा मौके प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.