बुलंदशहर : ई-रिक्शा चालक हत्याकांड के आरोपियों से मुठभेड़, एक आरोपी घायल अवस्था में गिरफ्तार
बुलंदशहर, जून 6 -- बुलंदशहर। ई-रिक्शा चालक की हत्या और लूट की घटना में फरार बदमाशों की तलाश के दौरान सिकंदराबाद पुलिस और स्वाट टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार देर रात पुलिस टीम संतपुरा रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक ई-रिक्शे पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर दोनों भागने लगे। पीछा करने पर सनोटा रोड स्थित बंबे की पटरी के पास उनका ई-रिक्शा खेत में फंस गया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। घायल आरोपी की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.