बुलंदशहर, अप्रैल 25 -- बुलंदशहर में शुक्रवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से गांव मिट्ठेपुर निवासी साहिल उम्र 18 पुत्र रहमत की मौत हो गईं। यह हादसा गाजियाबाद के मंसूरी के पास हुआ। साहिल मसूरी में वेल्डिंग का काम करता था। जानकारी के अनुसार साहिल अपने रिश्तेदार के साथ बाइक से घर लौट रहा था। मसूरी के पास पहुंचने पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल साहिल को दिल्ली के एक अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। साहिल तीन भाइयों में सबसे छोटा था और मंसूरी में वेल्डिंग का काम कर रहा था। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में युवक की हुई मौत, घटनास्थल पर पुलिस मौजूद इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव में माहौल गमगीन है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.