बुलंदशहर, जनवरी 25 -- ऊंचागांव विकासखंड क्षेत्र में छुट्टा पशु आतंक मचा रहे हैं। क्षेत्र के गांव महुआ खेड़ा में खेतों पर टहलने गए दिव्यांग युवक को सांड ने हमला कर घायल कर दिया। मौके पर पहुंचे किसानों ने किसी तरह सांड को भगाया और दिव्यांग युवक को अस्पताल भेजा। जानकारी के मुताबिक गांव महुआ खेड़ा निवासी पप्पू पुत्र मान सिंह दिव्यांग है। शनिवार को पप्पू खेतों पर टहलने गया था। इस दौरान एक सांड ने उस पर हमला बोल दिया। सांड के हमले में पप्पू बुरी तरह घायल हो गया। किसानों ने किसी तरह सांड को वहां से भगाया और घायल को ऊंचागांव सीएचसी पहुंचा। ग्रामीणों ने बताया कि इसी सांड ने करीब तीन माह पहले गांव निवासी विजेंद्र पुत्र धन सिंह को मौत के घाट उतार दिया था। इस संबंध में बीडीओ मशहूर अहमद ने बताया कि मामला संज्ञान में है, सांड को पकड़वाया जा रहा है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.