बुलंदशहर, मई 15 -- ​बुलन्दशहर। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ली। उन्होंने न केवल पुलिसकर्मियों के टर्न-आउट को परखा, बल्कि आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए उनके कौशल का परीक्षण भी किया। ​निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने पुलिसकर्मियों से मौके पर शस्त्र खुलवाकर और जुड़वाकर देखे। साथ ही, आगजनी जैसी घटनाओं से निपटने के लिए अग्निशामक यंत्रों के सफल संचालन का अभ्यास कराया। एसएसपी ने सख्त निर्देश दिए कि किसी भी वारदात की सूचना पर अपराध स्थल (क्राइम सीन) पर पहुंचते ही उसे सबसे पहले 'येलो टेप' से सुरक्षित किया जाए, ताकि वैज्ञानिक साक्ष्यों के साथ कोई छेड़छाड़ न हो सके। ​परेड के बाद एसएसपी ने डायल-112 की पीआरवी और थानों की गाड़ियों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने पीआरवी में रखी मेडिकल किट...