बुलंदशहर, अप्रैल 10 -- एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड की सलामी ली और निरीक्षण कर मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों की शारीरिक दक्षता और शस्त्र संचालन के कौशल को भी परखा। शुक्रवार सुबह परेड ग्राउंड पहुंचे एसएसपी ने सबसे पहले परेड का निरीक्षण किया और कर्मचारियों के टर्न आउट (वेशभूषा) को चेक किया। निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों से शस्त्र खुलवाकर देखे गए और अग्निशमन यंत्रों के प्रयोग का अभ्यास कराया गया। एसएसपी ने इस बात पर जोर दिया कि किसी भी घटनास्थल को सुरक्षित करने के लिए 'येलो टेप' का प्रयोग अनिवार्य रूप से किया जाए, ताकि साक्ष्यों से छेड़छाड़ न हो सके।एसएसपी ने डायल-112 की पीआरवी और थाना गाड़ियों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने नाइट चेकिंग रजिस्टर चेक करने के साथ ही गाड़ियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.