बुलंदशहर, जनवरी 16 -- कोतवाली खुर्जा नगर पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक होटल में छापेमारी की। जहां से पुलिस ने आपत्तिजनक स्थिति में एक युवक और युवती को पकड़ा है। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत प्रवर्तन प्रमुख सुनील सोलंकी ने बताया कि जीटी रोड स्थित एक होटल में वेश्यावृत्ति कराने की लगातार जानकारी मिल रही थी। जिसके संबंध में पुलिस को अवगत कराया गया। जहां से पुलिस ने छापेमारी कर एक युवक और युवती को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा है। उन्होंने बताया कि हिन्दू संगठनों की मांग है कि होटल संचालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए होटल को सीज कराना चाहिए। सीओ शोभित कुमार ने बताया कि मामले में जानकारी नहीं है। जानकारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.