बुलंदशहर, जुलाई 1 -- सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे- 34 पर मंगलवार की रात सड़क पार कर रहे मजदूर को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिसमें उसकी मौत हो गई । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि चंदेरू फ्लाईओवर के पास गांव चंदेरु निवासी राकेश 45 वर्ष पुत्र रतना सड़क पार कर रहा था ,इसी दौरान बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे अस्पताल भिजवाया ।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राकेश की मौत से परिजनों कोहराम मच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...