बुलंदशहर: हाईवे पर शराब से भरा कैंटर पलटा, दबकर एक की मौत
बुलंदशहर, जून 9 -- बुलंदशहर, संवाददाता सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 पर सुखलालपुर तिराहे के पास मंगलवार को शराब से भरा एक कैंटर दूसरे वाहन से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके नीचे दबने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।जेवर क्षेत्र के गांव कुरेना के मूल निवासी 52 वर्षीय कन्हैया वर्तमान में सिकंदराबाद की एसडीएम कॉलोनी में अपने भतीजे के साथ रहते थे। मंगलवार को वह साथी ब्रजपाल के साथ नेतरामपुरी स्थित एक बिल्डिंग मेटेरियल की दुकान पर जाने के लिए निकले थे। कन्हैया सुखलालपुर तिराहे पर वाहन का इंतजार कर रहे थे, तभी शराब से भरा एक कैंटर दूसरे वाहन से टकराकर पलट गया। कैंटर के नीचे दबने से कन्हैया की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की सहायता से पलटे कैंटर को हटवाकर यातायात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.