बुलंदशहर, जून 26 -- ​बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के आवास विकास द्वितीय कॉलोनी निवासी एक छात्र के पिता ने आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश के चलते उनके बेटे को स्टेडियम में घेरकर पीटा गया और बाद में घर पर फायरिंग की गई। देहात पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। ​ कोतवाली देहात में पीड़ित छात्र के पिता यशपाल सिंह ने तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा अंकित चौधरी नोएडा के एक कॉलेज से पढ़ाई कर रहा है। आरोप है कि 17 मई को अंकित जब अपने घर बुलंदशहर आया था, तब वह स्टेडियम में खेलने गया था। यह भी पढ़ें- रास्ते में घेरकर युवक पर बेल्टों से किया हमला, हवाई फायरिंग की आरोप है कि वहां पहले से मौजूद तीन युवक सभी निवासी आवास विकास द्वितीय ने अंकित को घेर लिया और उसके साथ मारपीट की। वहां मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर उसे बचाया, जिसके ब...