बुलंदशहर: सैन्य सम्मान के साथ बीएसएफ उप निरीक्षक का अंतिम संस्कार
बुलंदशहर, सितम्बर 15 -- बुलंदशहर। डिबाई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम यवापुर निवासी बीएसएफ के उप निरीक्षक लायक राम पुत्र स्वर्गीय दाताराम का अंतिम संस्कार मंगलवार को उनके पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ किया गया। बीएसएफ के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर अपने साथी जवान को अंतिम सलामी दी। उप निरीक्षक लायक राम के बड़े पुत्र योगेश ने मुखाग्नि दी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। बताया गया कि 59 वर्षीय लायक राम बीएसएफ में उप निरीक्षक के पद पर ओडिशा में तैनात थे। रविवार रात भुवनेश्वर में ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई थी। मंगलवार को बीएसएफ के जवान उनके पार्थिव शरीर को सैन्य वाहन से लेकर गांव यवापुर पहुंचे। तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्र के लोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.