बुलंदशहर: सुबह से छाए काले बादल, तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, गर्मी से मिली राहत
बुलंदशहर, जून 5 -- जनपद में पिछले कुछ दिनों से जारी उमस और भीषण गर्मी से परेशान आमजन को मौसम ने बड़ी राहत दी है। गुरुवार से बदले मौसम के मिजाज के बाद शुक्रवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। तेज हवाओं के चलने से मौसम सुहावना हो गया है और झमाझम बारिश होने की पूरी संभावना बनी हुई है। मौसम में आए इस अचानक बदलाव के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान गिरकर 35 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री पर पहुंच गया है। ठंडी हवाओं के चलने से लोगों को चिलचिलाती धूप और उमस से बड़ी राहत मिली है। यह भी पढ़ें- सुबह से छाए काले बादल, तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, गर्मी से मिली राहत मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक जिले में मौसम का यह बदला हुआ मिजाज अभी थामने वाला नहीं है। आगामी दो दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.