बुलंदशहर, जनवरी 20 -- बीते दो दिनों से मौसम साफ बना हुआ है। मंगलवार की सुबह हल्का कोहरा छाए रहने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन कुछ ही देर बाद सूर्यदेव के दर्शन होते ही लोगों ने राहत की सांस ली। चटक धूप निकलने से ठंड का असर कम होता नजर आया और दिन में लोगों को सर्दी से काफी हद तक निजात मिली। सुबह के समय हालांकि गलन अभी भी लोगों को परेशान कर रही है, लेकिन दिन में धूप के कारण ठंड की तीव्रता घट रही है। जिले में न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल अगले तीन दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है, इसके बाद मौसम के मिज़ाज में बदलाव आ सकता है। ऐसे में लोगों को सुबह-शाम सतर्क रहने और कोहरे के दौरान वाहन सावधानी से चलाने की सलाह दी गई है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.