बुलंदशहर, जनवरी 7 -- कोतवाली देहात क्षेत्र में हुए पूर्व विधायक हाजी अलीम के भतीजे सूफियान हत्याकांड के मामले में भाजपा ग्रामीण मंडल मंत्री सत्येंद्र उर्फ पिंटू चौधरी समेत अन्य आरोपी घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस टीमों द्वारा आरोपियों की तलाश में बुलंदशहर और आसपास के जिलों में करीब 28 स्थानों पर दबिश दी जा चुकी है। इसके अतिरिक्त 70 से अधिक मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लेकर उनकी लोकेशन ट्रेस की गई, लेकिन आरोपी पकड़े नहीं जा सके हैं। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच विशेष टीमें अलग-अलग संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। गौरतलब है कि रविवार रात कोतवाली देहात क्षेत्र में पूर्व विधायक मरहूम हाजी अलीम के भतीजों पर जानलेवा हमला किया गया था। आरोप है कि भाजपा ग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.