बुलंदशहर: सिकंदराबाद में अलग-अलग स्थानों पर मिले शव, सनसनी
बुलंदशहर, मई 18 -- सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने दोनों शवों को जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि एक शव जाट चौक के पास नर्सरी के निकट मिला। मृतक की पहचान गांव कांवरा निवासी असलम के रूप में हुई। वहीं, दूसरा शव चोला रोड पर मिला। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी हुई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों शवों पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.