बुलंदशहर, मार्च 18 -- खुर्जा देहात थाना क्षेत्र गांव मुबारकपुर में रोड़ी से लदे ट्रक पलटने से सड़क किनारे सो रहे चार मजदूर दब गए, जिसमें दो मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, घायल दो मजदूरों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव मुबारकपुर में सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके लिए डिबाई के गांव रहीमपुर कोर्ट निवासी राकेश(30) पुत्र राजेंद्र, पवन(35) पुत्र बनवारी लाल, राकेश और सिद्धजी मजदूरी कर रहे थे। मंगलवार रात वह सड़क किनारे सो गए। बुधवार सुबह पास में खड़ा रोड़ी से लदा ट्रक अचानक पलट गया। जिसमें चारों मजदूर दब गए। दुर्घटना होता देख ग्रामीणों ने मजदूरों को बाहर निकाला। साथ ही पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चारों को आननफानन में अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने राकेश पुत...