बुलंदशहर, मार्च 26 -- ​बुलंदशहर। जिले में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति-5.0 के दूसरे चरण के तहत गुरुवार को उत्साह का माहौल रहा। पुलिस द्वारा आयोजित रन फॉर एंपावरमेंट - विमेन मैराथन में छात्राओं और महिला पुलिसकर्मियों ने दौड़ लगाकर महिला सशक्तिकरण का बिगुल फूंका। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में आयोजित इस मैराथन को अपर पुलिस अधीक्षक नगर शंकर प्रसाद ने रिजर्व पुलिस लाइंस से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौड़ में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की 300 से अधिक छात्राओं के साथ महिला पुलिसकर्मियों ने भी पूरे जोश के साथ प्रतिभाग किया। ​मैराथन के दौरान प्रतिभागी छात्राएं हाथों में तख्तियां लेकर चल रही थीं। "नारी सुरक्षा-नारी सम्मान", "बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ" और "महिला सशक्तिकरण ही राष्ट्र सशक्तिकरण" जै...