बुलंदशहर, अप्रैल 8 -- औरंगाबाद में मंगलवार रात कर्बला के सामने हो रही कीचड़ से बाइक फिसलने पर शीरे से भरे टैंकर से कुचलकर बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। घायलों को सीएचसी लखावटी में भर्ती कराया है। खानपुर थाना क्षेत्र के गांव नयाबांस निवासी शिवम लोधी, अरमान निवासी सीकरी (मेरठ), गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद के गांव मीरपुर निवासी राहुल जाटव उर्फ बादल तीनों दोस्त हैं, साथ ही नोएडा में रहकर पढ़ाई के साथ नौकरी करते हैं। मंगलवार को शिवम के बड़े भाई की बेटी का नामकरण था, इसलिए तीनों साथी मंगलवार रात बाइक से गांव नयाबास जा रहे थे। बुलंदशहर औरंगाबाद-गढ़मुक्तेश्वर हाईवे स्टेट स्थित कर्बला के सामने वाहन को ओवरटेक कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.