बुलंदशहर: वांछित गैंगस्टर मनोज को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली, घायल
मुजफ्फर नगर, जून 11 -- बुलंदशहर। युवक के घर फायरिंग करने वाला और अन्य मुकदमे में वांछित गैंगस्टर पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल के पास से तमंचा मय जिंदा व खोखा कारतूस और बाइक बरामद की है। सीओ खुर्जा शोभित कुमार अत्री ने बताया कि बुधवार की रात कोतवाली खुर्जा नगर पुलिस क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सिकरी मोड़ पर एक संदिग्ध बाइक पर सवार एक व्यक्ति आता हुआ दिखायी दिया, जिसको पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देख उक्त युवक बाइक को तेजी से मोड़कर भागने लगा। पुलिस टीम ने बदमाश का पीछा कर घेराबंदी की। यह भी पढ़ें- मुठभेड़ में शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, बाइक बरामद पुलिस से खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की। पुलिस की ओर से की गयी जवाबी फायरिंग में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.