बुलंदशहर: रोडवेज बस और आलू से लदे ट्रक की भिड़ंत, पलटा ट्रक, सड़क पर बिखरे आलू
बुलंदशहर, जून 4 -- कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर अगवाल फ्लाईओवर के निकट बुधवार देर रात रोडवेज बस और आलू से लदे ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, जिससे हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। बुधवार की देर रात आलुओं से भरा ट्रक अलीगढ़ की ओर से बुलंदशहर की ओर जा रहा था। इसी दौरान अगवाल फ्लाईओवर के निकट स्थित खुर्जा बाईपास के निकट रोडवेज बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई। टक्कर होने के बाद ट्रक सड़क पर पलट गया। ट्रक में लदा आलू सड़क पर बिखर गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कराया। यह भी पढ़ें- रोडवेज बस से भिड़ा ट्रक सड़क किनारे खंती में पलटा पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रक तथा सड़क पर फैले आलुओं को हटवाया। इसके बाद यातायात को सुचारु कराया गया। हादसे में रोडवेज बस भी क्षतिग्रस्त हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.