बुलंदशहर: रॉन्ग साइड आ रहे तेज रफ्तार ऑटो की ई-रिक्शा से टक्कर में दो की मौत, एक घायल
बुलंदशहर, जून 30 -- बुलंदशहर। सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 पर मंगलवार सुबह रॉन्ग साइड आ रहे तेज रफ्तार ऑटो और ई-रिक्शा की आमने-सामने की भीषण टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने यातायात सुचारु कराते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसा औद्योगिक क्षेत्र में एक होटल के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार ऑटो रॉन्ग साइड से आ रहा था, तभी सामने से आ रहे ई-रिक्शा से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में ई-रिक्शा चालक 55 वर्षीय शब्बीर निवासी गुलावठी रोड तथा ई-रिक्शा में सवार सब्जी विक्रेता 60 वर्षीय बिन्नामी निवासी मोहल्ला छासियावाड़ा, सिकंदराबाद की मौके पर ही मौत हो गई। बिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.