बुलंदशहर, अप्रैल 6 -- बुलंदशहर। तालाब के किनारे बंधे पशुओं को खोलते समय गांव लच्छमपुर थाना अनूपशहर निवासी 28 वर्षीय अनिल पुत्र रमेश का रविवार को पैर फिसल गया और वह गहरे तालाब की तलहटी में समा गया था। पुलिस उपाधीक्षक विकास प्रताप चौहान, तहसीलदार संजय कुमार ने युवक की तलाश में स्थानीय गोताखोर, एनडीआरएफ, अग्निशमन टीम को तलाश अभियान में लगाया था। तालाब में अत्यधिक कीचड़, रात्रि के चलते रेस्क्यू टीम को परेशानी का सामना करना पड़ा। किंतु कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने रविवार की मध्य रात्रि अनिल के शव को तालाब से बरामद कर लिया। शव को देख परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को लिए भेज दिया है। अनिल की मौत के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.