बुलंदशहर, मार्च 16 -- जनपद के अगौता क्षेत्र में सोमवार को 108 एम्बुलेंस सेवा की टीम ने अपनी तत्परता और सूझबूझ से एक मिसाल पेश की। अस्पताल ले जाते समय प्रसव पीड़ा बढ़ने पर एम्बुलेंस ही लेबर रूम बन गई, जहां सुरक्षित प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। एम्बुलेंस प्रोग्राम मैनेजर सर्वोत्तम यादव ने बताया कि खंगावाली निवासी सबाना (27 वर्ष) को अचानक तेज प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने घबराकर तुरंत 108 सेवा को फोन किया। सूचना मिलते ही पायलट हरपाल मौर्य एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे और महिला को लेकर अस्पताल के लिए रवाना हुए। एम्बुलेंस रास्ते में ही थी कि सबाना की हालत बिगड़ने लगी और प्रसव पीड़ा असहनीय हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) रतन सिंह ने सूझबूझ दिखाई। उन्होंने फोन पर ईआरसीपी डॉ. मयंक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.