बुलंदशहर: राजघाट में लुटेरी दुल्हन गिरोह का शिकार हुआ युवक
बुलंदशहर, मई 11 -- बुलंदशहर। नरौरा के राजघाट में युवक लुटेरी दुल्हन गिरोह का शिकार हो गया। दो लाख की ठगी, धोखाधड़ी और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस अधिकारियों से आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित युवक पवन कुमार निवासी गांव राजघाट ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि एक बिचौलिया के माध्यम से उसका विवाह गत 3 मई 2026 को काजल निवासी दिल्ली के साथ हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुआ था। आरोप है कि बिचौलिये सूरज कुमार एवं उसके साथ आई एक महिला ने लड़की पक्ष को अत्यंत गरीब बताते हुए शादी और घरेलू सामान देने के नाम पर करीब दो लाख रुपये नकद लिए। पवन का आरोप है कि शादी के बाद न तो कोई घरेलू सामान दिया गया। जबकि सामान के नाम पर दो लाख रुपए दिए गए थे। साथ ही शादी के बाद लड़की ने न ही कोई वैवाहिक जीवन निभाने में रुचि दिख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.