बुलंदशहर: रंजिशन युवक पर धारदार हथियार से हमला कर घायल किया
बुलंदशहर, मई 18 -- नगर के धमैड़ा अड्डा क्षेत्र में रंजिश के चलते कुछ दबंगों ने घात लगाकर युवक पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया गया। शोर सुनकर दौड़े स्थानीय लोगों ने किसी तरह युवक की जान बचाई। पुलिस ने आठ नामजद समेत कई अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में धमैड़ा अड्डा (अन्ने वाली गली) निवासी कमर इस्लाम पुत्र मजरूल हसन ने बताया कि 16 मई की शाम को उनका बेटा मोहम्मद सलमान काम से घर लौट रहा था। जैसे ही उनका बेटा अपनी गली के बाहर पहुंचा तो वहां पहले से घात लगाकर बैठे पड़ोस के ही कुछ लड़कों ने उसे घेर लिया। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने सलमान को दबोचकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों ने सलमान के सिर पर किसी नुकीली और धारदार चीज से वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.