बुलंदशहर, जून 27 -- बुलंदशहर। पहासू थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात एक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। पहासू के मुकर्रम इंटर कॉलेज के पास एक आवारा सांड से बाइक टकराने के कारण यह हादसा हुआ। मृतक युवक अपनी मौसी की शादी में शामिल होने आया था। दुखद बात यह है कि आगामी 22 जुलाई को उक्त युवक की शादी होने वाली थी। इस घटना के बाद से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शिकारपुर के मोहल्ला मुफ्तीबाड़ा निवासी भूपेश कुमार का पुत्र दीपांशु (27 वर्ष) पहासू थाना क्षेत्र के दीघी गांव निवासी अपनी मौसी कुंतेश पुत्री धारा सिंह की शादी में आया था। शनिवार रात लगभग 2:30 बजे दीपांशु अपनी बाइक से जा रहा था। तभी पहासू में मुकर्रम इंटर कॉलेज के समीप अचानक सांड उसकी बाइक के सामने आ गया। बाइक सीधे सांड से जा टकराई। टक्कर इतनी जबर...