बुलंदशहर, दिसम्बर 10 -- ठंड बढ़ने के साथ ही पेट दर्द, उल्टी-दस्त, वायरल बुखार और गैस्ट्रिक संक्रमण के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। बदलते मौसम का असर स्वास्थ्य पर दिखने लगा है। जिला अस्पताल के साथ-साथ निजी अस्पतालों में भी ओपीडी में मरीजों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक देखने को मिल रही है। बुधवार को सुबह 8 बजे से जिला अस्पताल में मरीज़ों की लाइन लग गई। सुबह 10 बजे तक 300 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुँचे। डॉक्टरों के अनुसार तापमान में तेजी से गिरावट और खान-पान में लापरवाही के कारण पेट संबंधी संक्रमण बढ़ रहा है। खासकर बच्चे और बुजुर्ग अधिक प्रभावित हो रहे हैं। अस्पतालों में सुबह से ही पेट दर्द, डायरिया, वायरल इंफेक्शन और बदहजमी के मरीजों की कतार लगी रहती है। डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी है कि ठंड के मौसम में तैलीय, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.