बुलंदशहर, मार्च 15 -- बुलंदशहर। सिकंदराबाद कोतवाली पुलिस की एक शातिर बदमाश के बीच शनिवार देर रात ककोड़ रोड पर मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, उसे गिरफ्तार कर लिया है। बाद में उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि शनिवार रात पुलिस टीम ककोड़ रोड स्थित जौली गेट के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह बाइक मोड़कर जेवर अड्डे की तरफ तेजी से भागने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। कुछ दूरी पर बदमाश की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश के पैर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.