बुलंदशहर: महिला की चाकू से हमला कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
बुलंदशहर, अगस्त 12 -- बुलंदशहर में कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र की शिवलोक कॉलोनी में मंगलवार रात एक महिला की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। नेहरूपुर निवासी बेबी (23 वर्ष) पत्नी भंते अक्सर शिवलोक कॉलोनी में किराए पर रहने वाले अजीत निवासी नेहरूपुर के पास आती थी। चर्चा है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर अजीत ने बेबी पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बेबी की मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी अजीत को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या के पीछे के कारणों की जांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.