बुलंदशहर, मार्च 15 -- बुलन्दशहर। बुगरासी क्षेत्र के गांव घुंघरावली के पास फरीदा बांगर रजवाहे की पटरी पर रविवार सुबह एक अज्ञात महिला का गर्दन कटा शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव देखकर पता चलता है कि निर्मम तरीके से महिला की हत्या की गई है। बताया कि ग्रामीण विजयपाल सिंह के खेत में शव की सूचना पुलिस को मिली तो चौकी व नरसेना थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ रामकरन सिंह ने अधीनस्थों के साथ आसपास के क्षेत्र में कांबिंग की। महिला के हाथ पर बबली नाम लिखा है और लाल रंग के कपड़े पहने हैं। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। उधर, शव मिलने की सूचना पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.