बुलंदशहर, मार्च 31 -- कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव दरियापुर में मजदूरी के बकाया रुपए मांगने पर एक राजमिस्त्री और उसकी पत्नी के साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई। आरोपियों ने दंपति को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात में गांव दरियापुर निवासी पीड़िता बबीता पत्नी योगेश ने तहरीर देकर बताया कि उसके पति योगेश राजमिस्त्री का काम करते हैं। उन्होंने गांव के ही शम्मी पुत्र अज्ञात के घर पर काम किया था, जिसकी मजदूरी बकाया थी। 30 मार्च को जब योगेश अपनी मजदूरी के पैसे लेने शम्मी के घर गया, तो शम्मी ने रुपए देने से साफ इनकार कर दिया। विरोध करने पर आरोपी शम्मी, उसके साथी हारून, साजिद, तलहा और मुशीर ने मिलकर योगेश के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब पत्नी बबीता बीच-बचाव करने पहुंच...