बुलंदशहर, मार्च 8 -- पहासू क्षेत्र में रविवार सुबह मार्च माह में बे मौसम कोहरे की चादर सड़कों पर दिखाई दी। जिसके बाद सड़कों पर वाहनों की रफ्तार प्रभावित हुई। वाहन रेंग कर चलते हुए नजर आए। रविवार की सुबह से ही पहासू में घना कोहरा हो गया। जिसके चलते दृष्यता कम हो गई। इस कारण वश सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों की रफ्तार प्रभावित हुई। वहीं भीड़भाड़ वाले रास्तों पर लोगों की आवाजाही कम रही। इस दौरान बादलों के बीच सूरज छुपा रहा। मार्च माह में बे मौसम कोहरे ने सबको चौका दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...