बुलंदशहर: बूंदाबांदी और सर्द हवाओं से बदला मौसम, गुलाबी ठंड का अहसास
बुलंदशहर, मार्च 15 -- बुलंदशहर। जिले में रविवार तड़के से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। सुबह हल्की बूंदाबांदी के साथ तेज सर्द हवाएं चलने से लोगों को एक बार फिर गुलाबी ठंड का अहसास हुआ। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। रविवार सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहे और बीच-बीच में बूंदाबांदी होती रही। तेज हवाओं के कारण लोगों को ठंड महसूस हुई और कई जगह लोग हल्के गर्म कपड़ों में नजर आए। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रह सकता है और हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है। तापमान में गिरावट के बाद न्यूनतम 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में आए बदलाव से सुबह के समय ठंड का असर बढ़ गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.