बुलंदशहर, मार्च 19 -- जिले में बुधवार देर रात शुरू हुई बारिश मौसम का मिज़ाज पूरी तरह बदल दिया। गुरुवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाओं के चलते लोगों को गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है, लेकिन इसके साथ ही कई समस्याएं भी सामने आई हैं। बारिश के चलते शहर और ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह जलभराव और कीचड़ की स्थिति बन गई है। इससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बारिश का असर खेती पर भी पड़ सकता है। खासतौर पर गेहूं की फसल को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले करीब 12 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि बारिश क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.