बुलंदशहर: बाग में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
बुलंदशहर, सितम्बर 13 -- बुलंदशहर में गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के नत्थूगढ़ी गांव स्थित बाग में शनिवार शाम भंमरा गांव निवासी 24 वर्षीय आसिफ का शव पेड़ से लटका मिला। शव पेड़ से लटका मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आसिफ का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। गृहक्लेश और मानसिक तनाव के कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। सीओ दीपक कुमार और प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.