बुलंदशहर, मार्च 16 -- जिले के प्रभारी मंत्री और वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण सक्सेना ने सोमवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। मरीजों ने डॉक्टरों द्वारा बाहर की दवाएं लिखने और डॉक्टर-कर्मचारियों के खराब व्यवहार की शिकायत की, मरीजों ने कहा कि अस्पताल में तैनात कुछ डॉक्टर अंदर की दवाएं न लिखकर बाहर के मेडिकल स्टोर से महंगी दवाएं लिखते हैं। कुछ स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा अभद्र व्यवहार किया जाता है। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए डॉ. सक्सेना ने सीएमओ को तलब किया और स्पष्ट लहजे में कहा कि सरकारी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और मरीजों को बेहतर इलाज दिया जाए। व्यवस्थाओं में हो तत्काल सुधार मंत्री ने निरीक्षण के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.