बुलंदशहर, जनवरी 3 -- पौष माह की पूर्णिमा पर शनिवार को छोटी काशी अनूपशहर में हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमाया। पूर्णिमा से एक दिन पूर्व ही श्रद्धालुओं का नगर में आना प्रारम्भ हो गया था। भोर होते ही श्रद्धालुओं ने नगर के जेपी घाट, परशुराम घाट, त्रिवेणी घाट, शिव स्वरूप घाट, तथा पुल के दोनों ओर बने अस्थाई घाटों पर हर-हर गंगे के जयघोष के साथ गंगा स्नान प्रारंभ किया। स्नानोप्रांत श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर पूजा-अर्चना के बाद भगवान सत्य नारायण की कथा श्रवण किया। गरीबों को भोजन कराकर उन्हें दान दक्षिणा दी। शिव चौक से जाह्नवी प्लेटफार्म के मध्य बीच सड़क पर प्रसाद सौंदर्य प्रसाधन, पूजा-सामग्री, बच्चों की खिलौने की दुकानों से श्रद्धालुओं ने खरीदारी की। सर्दी के मौसम में गंगा स्नान करने वालों की संख्या कम हो जाती है।

हिंदी ह...