बुलंदशहर, जून 11 -- बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने के मामले में सिकंदराबाद कोतवाली में दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। केंद्र प्रभारी एवं कोतवाली देहात में तैनात इंस्पेक्टर डीएन शाही की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। यह भी पढ़ें- पुलिस भर्ती परीक्षा: बायोमेट्रिक जांच में पकड़े गए दो फर्जी परीक्षार्थी, एफआईआर की तैयारीपरीक्षा का आयोजन बुधवार को सिकंदराबाद स्थित जैन इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही थी। परीक्षा के दौरान केंद्र प्रभारी इंस्पेक्टर डीएन शाही को सूचना मिली कि एक अभ्यर्थी किसी अन्य व्यक्ति के स्थान पर परीक्षा दे रहा है। सूचना मिलने पर केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा पुलिस टीम ...