बुलंदशहर: पुलिस और स्वाट टीम की हरियाणा के बदमाश से मुठभेड़, गोली लगने से घायल, गिरफ्तार
बुलंदशहर, सितम्बर 16 -- वाहन चोरी के मामले में वांछित हरियाणा के एक बदमाश की मंगलवार रात चेकिंग के दौरान पुलिस और स्वाट टीम से मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, कार और चोरी किए गए दो ट्रकों के एसीएम बरामद हुए हैं। सिकंदराबाद सीओ दीपक कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस और स्वाट टीम निजामपुर जाने वाले रास्ते पर बंबे के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध कार आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो चालक कार को तेजी से भगाने लगा। पीछा करने पर ग्राम शेरपुर से आगे श्मशान की ओर जाने वाले रास्ते पर कार फंस गई। पुलिस टीम ने कार को घेर लिया। बताया कि खुद को घिरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.