बुलंदशहर, मार्च 19 -- ​बुलंदशहर। नगर के धमैड़ा अड्डा क्षेत्र में रंजिश के चलते एक परिवार पर दबंगों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में महिला और उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ​धमैड़ा अड्डा क्षेत्र निवासी पीड़िता महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते दिनों उसके 12 वर्षीय बेटे की पड़ोस में रहने वाली एक महिला से मामूली कहासुनी हो गई थी। इसी बात को लेकर पड़ोसी सोनी पुत्र सलीमउद्दीन रंजिश रखने लगा। आरोप है कि सोनी ने अपने साथियों रिहान, आलम और वाहिद के साथ मिलकर महिला के बेटे के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब पीड़िता अपने बेटे को बचाने दौड़ी तो आरोपियों ने उन पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। शोर सुनकर पीड़िता की दो बेटियां बचाने आईं तो आरोपियों...