बुलंदशहर: पिकअप गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार पीएसी जवान की मौत
बुलंदशहर, जुलाई 9 -- बुलंदशहर औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव रतनपुर भट्टे के सामने बृहस्पतिवार की सुबह ट्रांसफार्मर से लदी पिकअप गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार पीएसी के जवान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।खानपुर थाना क्षेत्र के गांव जवासा निवासी प्रशांत जाटव 41 वीं बटालियन में सिपाही के पद पर गाजियाबाद में तैनात था। बताया जाता है कि बृहस्पतिवार की सुबह प्रशांत छुट्टी लेकर बाइक से गांव लौट रहा था। औरंगाबाद-जहांगीराबाद मार्ग स्थित रतनपुर के भट्ठे के सामने जहांगीराबाद की ओर से तेज गति से आ रही ट्रांसफार्मर से लदी पिकअप गाड़ी ने अज्ञात वाहन को बचाने के प्रयास में बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार पीएसी जवान प्रशांत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.