बुलंदशहर, मई 10 -- कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के मंदिर रोड स्थित पार्क में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही शिनाख्त के प्रयास कर रही है। रविवार की सुबह मंदिर रोड स्थित पार्क में रोजमर्रा की तरह लोग घूमने आए। जहां पर लोगों ने एक युवक का शव देखा। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचित कर स्थिति से अवगत कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। साथ ही शव की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली खुर्जा नगर प्रभारी रामफल सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...