बुलंदशहर, अप्रैल 1 -- डिबाई थाना क्षेत्र के ग्राम दानपुर में मंगलवार रात नवविवाहिता का शव फांसी के फंदे पर घर में लटका मिला।जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि जिला संभल के कस्बा बबराला निवासी सुरभि गुप्ता की शादी ग्राम दानपुर निवासी शिवम गुप्ता से 7 फरवरी 2026 को हुई थी। शादी के करीब डेढ़ माह बाद उसकी इस तरह हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.