बुलंदशहर: दो किशोरों को बंधक बनाकर मारपीट की
बुलंदशहर, सितम्बर 1 -- बुलंदशहर। चोला थाना क्षेत्र के गांव निठारी में दो किशोरों को झूठे आरोप लगा बंधक बनाकर जान से मारने की नीयत से मारपीट करने का मामला सामने आया है। एक किशोर के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी व्यक्ति ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि शुक्रवार को गांव निवासी आदित्य ने उसके 13 वर्षीय पुत्र व त्योहार पर आए कुरली निवासी उसके 13 वर्षीय भांजे को घर बुलाकर झूठे आरोप लगा हाथ-पैर बांधकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। जब वह बच्चों को खोजता हुआ वहां पहुंचा तो दोनों को बंधा हुआ पाया। बच्चों को बंधनमुक्त करा डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। थाना प्रभारी दिग्विजय नाथ शाही ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एससी एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.