बुलंदशहर, मई 22 -- बु खानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गुरावली निवासी एक पीड़ित ने कुछ लोगों पर मारपीट, जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया, जिससे नाराज होकर दबंग लोगों ने युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान समाचार पत्र वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। पीड़ित ने गांव के ही दो युवकों पर गाली-गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित अंकित शर्मा ने पुलिस को तहरीर दी है कि मनीष व चेतन निवासी गुरावली से पुरानी रंजिश चली आ रही है। यह भी पढ़ें- पलवल में सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल, कारोबारी पर हथौड़े और डंडों से हमला कुछ समय पूर्व में हुए विवाद में मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी लगातार उससे रंजिश मानते चले आ रहे हैं।तहरीर के अनुसार 2...