बुलंदशहर: तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से सीआईएसएफ के दरोगा समेत दो की मौत
बुलंदशहर, मई 28 -- बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से सीआईएसएफ दरोगा और एक अन्य युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब दरोगा दुकान से सामान लेकर अपनी बाइक पर बांध रहे थे। अनियंत्रित गाड़ी ने पहले दरोगा को टक्कर मारी और फिर पास ही खड़े एक अन्य युवक को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने भागने का प्रयास कर रहे स्कॉर्पियो चालक को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया है। हादसे के बाद से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, मोहल्ला गिरधारी नगर के रहने वाले 50 वर्षीय अशोक कुमार सीआईएसएफ में दरोगा (एसआई) के पद पर तैनात थे। वर्तमान में वह छुट्टी लेकर घर आए हुए थे। वह जैनपुर गांव के पास एक प्लॉट लेकर उसमें अपने मकान का निर्माण करवा रहे थे। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे वह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.