बुलंदशहर, अगस्त 16 -- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में जश्न-ए-आजादी की धूम रही। इसी क्रम में डिबाई कोतवाली में स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। समारोह के दौरान पुलिसकर्मियों का देशभक्ति के गानों पर झूमते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। डिबाई कोतवाली परिसर में ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के बाद पुलिसकर्मियों ने स्वतंत्रता दिवस की खुशी मनाई। इस दौरान देशभक्ति के गीतों की धुन पर थाना प्रभारी, उपनिरीक्षक और पुलिसकर्मी उत्साह से झूमते नजर आए। वर्दी में अनुशासन के साथ पुलिसकर्मियों का यह जोशीला अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। यह भी पढ़ें- आरपीएफ बैंड की धुनों से गूंजा प्रयागराज जंक्शन वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी देशभक्ति के तरानों पर एक साथ क...