बुलंदशहर: ट्रेन से कटकर युवक-युवती की मौत, प्रेम प्रसंग में जान देने की आशंका
बुलंदशहर, अगस्त 3 -- बुलंदशहर। स्याना के एक युवक और युवती की दिल्ली स्थित निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने और आत्मघाती कदम उठाने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला पट्टी डहर निवासी 21 वर्षीय सागर एक निजी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था। बताया कि वह रविवार रात अचानक घर से चला गया था। इसी दौरान नगर के एक अन्य मोहल्ले की रहने वाली युवती भी घर से बिना बताए चली गई। सोमवार को दिल्ली पुलिस ने निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर दोनों की मौत होने की सूचना स्याना पुलिस को दी। बताया जाता है कि युवक-युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी है। स्याना पुलिस ने घटना की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.