बुलंदशहर, जुलाई 31 -- कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के सुभाष रोड स्थित आरजेएस जिम में हुए ट्रिपल मर्डर के मामले में फरार 50 हजार के इनामी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके पास से दो अवैध पिस्टल मय चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। शुक्रवार को सीओ शोभित कुमार ने बताया कि विगत 25 अप्रैल की रात सुभाष रोड स्थित आरजेएस फिटनेस जिम पर भाजपा के पूर्व सभासद संजय सैनी के दोनों भाई मनीष, अमरदीप और भतीजे आकाश की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने अमरदीप के पिता स्वरूप सैनी की तहरीर पर दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। वहीं, विवेचना में एक अन्य नाम प्रकाश में आया था। मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मुख्य आरोपी जीतू सैनी की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई। एक आरोपी मनीष ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पु...